Share Market Opening Bell:शेयर बाजार की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई है। गुरुवार यानी आज बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 230 अंकों की बढ़त के साथ 59315 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी की शुरुआत भी हरे निशान के साथ हुई।
एनडीटीवी के शेयरों में लगातार 5वें दिन उछाल, फिर लगा अपर सर्किट
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 281 अंकों के फायदे के साथ 59366 के स्तर पर था। जबकि, निफ्टी 82 अंकों के फायदे के साथ 17687 के स्तर पर। निफ्टी टॉप गेनर में इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई लाइफ, दिविस लैब, यूपीएल तो टॉप लूजर में अपोलो हास्पिटल, आयशर मोटर्स, सिप्ला, एशियन पेंट्स और मारुति जैसे स्टॉक्स।
बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 54 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को 54.13 अंक की मामूली तेजी रही। वैश्विक बाजारों में नरमी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 54.13 अंक यानी 0.09 फीसद की बढ़त के साथ 59,085.43 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 59,170.87 अंत तक गया और नीचे में 58,760.09 अंक तक आया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.45 अंक यानी 0.16 फीसद की बढ़त के साथ 17,604.95 अंक पर बंद हुआ।