HomeShare Marketशेयर बाजार की ग्रीन शुरुआत, सेंसेक्स 60180 और 17759 पर खुला निफ्टी

शेयर बाजार की ग्रीन शुरुआत, सेंसेक्स 60180 और 17759 पर खुला निफ्टी

ऐप पर पढ़ें

Share Market Update: लगातार आठवें सत्र में भी घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी है। खुदरा महंगाई के आंकड़ों और टीसीएस के चौथी तिमाही के नतीजे आने से पहले बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज बढ़त के साथ खुले। निफ्टी ने आज दिन की शुरुआत 17759 के स्तर से की। जबकि,  सेंसेक्स 22 अंकों की मजबूती के साथ 60180 से शुरुआत की।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 131 अंकों की बढ़त के साथ 60289 के स्तर पर था। जबकि, निफ्टी 52 अंकों की मजबूती के 17775 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी टॉप गेनर में दिविस लैब, हिन्डाल्को, टाटा कंज्यूमर, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील थे। वहीं, टॉप लूजर में इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल जैसे स्टॉक्स।

टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी TCS के नतीजे आज आएंगे, इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

अडानी ग्रुप के शेयरों में आज मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। अडानी एंटरप्राइजेज,  अडानी पोर्ट,  अडानी पावर, अंबुजा सीमेंट जहां लाल निशान पर थे वहीं,  एसीसी, अडानी ग्रीन, एनडीटीवी, अडानी टोटल और अडानी ट्रांसमिशन हरे निशान पर।

टीसीएस के नतीजे आज आने वाले हैं। चौथी तिमाही के नतीजों से पहले टीसीएस के शेयर शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर थे। आईटी इंडेक्स भी लाल था। 10 में से केवल दो स्टॉक हरे निशान पर थे। विप्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक जैसे स्टॉक्स भी दबाव में थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular