HomeShare Marketशेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

Share Market Opening Bell: शेयर बाजार की शुरुआत (Stock Market Open) आज कमजोर रही। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 93 अंकों के नुकसान के साथ 58747 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी की शुरुआत भी लाल निशान के साथ हुई। हालांकि, चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 61 अंकों की बढ़त के साथ 58902 केस्तर पर पहुंच गया।

इसके बावजूद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी सेंसेक्स-निफ्टी लाल हो रहे हैं तो कभी हरे। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 2 अंक नीचे 17528 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी टॉप गेनर में इन्फोसिस, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, एसबीआई लाइफ और एचडीएफसी लाइफ जैसे स्टॉक्स थे। अगर लूजर की बात करें तो अल्ट्राटेक सीमेंट, एशिएन पेंट्स, सिप्ला, आयशर मोटर्स और टाइटन थे।

इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल


शेयर बाजार की चाल इस सप्ताह ब्याज दर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से तय होगी। 
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के शोध उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा, किसी भी प्रमुख घरेलू डेटा और घटनाओं के अभाव में, प्रतिभागियों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर होगी।

कोटक सिक्युरिटीज में प्रमुख (इक्विटी शोध-खुदरा) श्रीकांत चौहान ने कहा कि मौद्रिक सख्ती, बढ़ती मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक चिंताओं को देखते हुए आने वाले समय में एफपीआई का रुख अस्थिर बना रहेगा।

स्वास्तिका इंवेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े के बाद वैश्विक बाजार घबराए हुए दिख रहे हैं। इस वजह से डॉलर सूचकांक 110 के आसपास पहुंच गया है। इसके अलावा, शेयर बाजार में विदेशी पूंजी की आवक और कच्चे तेल के रुझान से भी प्रमुख शेयर सूचकांक प्रभावित होंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular