HomeShare Marketशेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी भारी गिरावट के साथ खुले

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी भारी गिरावट के साथ खुले

Share Market Live Update: अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को आई भारी गिरावट का असर आज यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में भी दिख रहा है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 350 अंकों के नुकसान के साथ 52495 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज के दिन के कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ की। 

बिकवाली का करंट: अडानी-अंबानी से लेकर मस्क-बफेट तक को लगा झटका, टॉप-10 अरबपतियों को 42 अरब डॉलर की चोट

अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोंस 876.05 (2.79%) गिरकर सोमवार को 30,516.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक में 4.68 फीसद की बड़ी गिरावट देखी गई। नैस्डैक 530 अंकों का गोता लगाकर 10809 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी भी 3.88 फीसद की तगड़ी गिरावट के साथ 3749 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले दो सत्रों में निवेशकों के 9.75 लाख करोड़ रुपये डूबे

शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट के बीच दो कारोबारी सत्रों में निवेशकों की पूंजी 9.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई है। सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,457 अंक और नीचे आया।  बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,456.74 अंक या 2.68 फीसद के नुकसान से 52,846.70 अंक पर आ गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,016.84 अंक या 1.84 फीसद टूटा था। 

संबंधित खबरें

 शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के अनुरूप बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 9,75,889.77 करोड़ रुपये घटकर  2,45,19,673.44 करोड़ रुपये पर आ गया है। कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ”व्यापक बिकवाली दबाव के बीच सप्ताह के पहले दिन बाजार में जोरदार गिरावट आई।

निवेशकों को इस बात की चिंता है कि केंद्रीय बैंक आगामी महीनों में मुद्रास्फीति पर काबू के लिए और आक्रामक रुख अपना सकते हैं। ऐसा होने पर आर्थिक वृद्धि प्रभावित होगी।” चौहान ने कहा कि ब्रेंट कच्चे तेल के दाम चढ़ने, 10 साल के बांड पर प्राप्ति बढ़कर 3.20 फीसद पर पहुंचने और खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले बाजार में गिरावट आई।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular