HomeShare Marketशेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, 57512 के स्तर पर खुला सेंसेक्स, 5...

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, 57512 के स्तर पर खुला सेंसेक्स, 5 फीसद से अधिक टूटा विप्रो

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुले। बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 113 अंकों की गिरावट के साथ 57512 के स्तर पर खुला तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17087 पर खुला। रिजल्ट आने के बाद सेंसेक्स पर विप्रो के शेयर में सबसे अधिक गिरावट है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 155 अंकों की गिरावट के साथ 57470 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 31 अंक नीचे 17092 के स्तर पर था। शुरुआती कारोबार में निफ्टी टॉप गेनर में हिन्डाल्को, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और अडानी पोर्ट्स जैसे स्टॉक थे तो टॉप लूजर में विप्रो, एचडीएफसी, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक जैसे स्टॉक्स।

बुधवार का हाल: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमा

शेयर बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्र से जारी गिरावट का सिलसिला बुधवार को थम गया और बीएसई सेंसेक्स 478.59 अंक चढ़कर बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में सकरात्मक रुख के बीच बैंकिंग, ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर में लिवाली से बाजार में तेजी आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 478.59 अंक यानी 0.84 प्रतिशत चढ़कर 57,625.91 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 540.32 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 140.05 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,100 अंक का स्तर पार करते हुए 17,123.60 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर बिकवाली की। उन्होंने 4,612.67 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

Most Popular