HomeShare Marketशेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी

Share Market Opening Bell: शेयर बाजार की शुरुआत (Stock Market Open) आज कमजोर रही। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 215 अंकों के नुकसान के साथ 59504 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी की शुरुआत भी लाल निशान के साथ हुई।

यह भी पढ़ें: ₹2 के इस शेयर का कमाल, 3 महीने में एक लाख रुपये को बना दिया 15.30 लाख 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 69 अंक ऊपर 59778 के स्तर पर था तो निफ्टी 13 अंकों की बढ़त के साथ 17826 पर।  निफ्टी टॉप गेनर में महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील और हिन्दुस्तान यूनीलीवर जैसे स्टॉक्स थे तो टॉप लूजर में इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक।

यह भी पढ़ें: शुगर कंपनियों के शेयरों ने रिटर्न में फिर घोली मिठास, श्रीरेणुका शुगर समेत उछले ये स्टॉक्स

बता दें फेड की पॉलिसी से पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोंस ( Dow Jones) 313 प्वांइट लुढ़क कर 30,706 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 110 अंक या 0.95 फीसद की गिरावट दर्ज के साथ 11425 के स्तर पर बंद हुआ।  S&P 500 भी 1.13 फीसद गिरकर 3855 के स्तर पर आ गया। 

मंगलवार का हाल

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 578.51 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,719.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 964.56 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 194 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,816.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 297.05 अंक तक चढ़ गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular