ऐप पर पढ़ें
Share Market Update:अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी के बावजूद आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 82 अंकों की बढ़त के साथ 61843 के स्तर पर खुला। मंगलवार को यह 2 अंक टूटकर 61761 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने 48 अंकों की बढ़त के साथ 18313 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। मंगलवार को यह 1.55 अंक ऊपर 18265 के स्तर पर बंद हुआ था।
अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाऊ जोंस 56 अंक नीचे 33561, एसएंडपी 18.95 अंक कमजोरी के साथ 4119 और नैस्डैक 77 अंक टूटकर 12179 के स्तर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती बढ़त गंवाकर बंद हुए।
डाबर, सिप्ला, विप्रो, टाटा स्टील समेत ये 9 स्टॉक आज देंगे तगड़ा मुनाफा, एक्सपर्ट्स ने की है खरीदारी की सिफारिश
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 152 अंकों की बढ़त के साथ 61952 के स्तर पर था। जबकि, निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ 18316 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। अडानी पावर, अडानी ग्रीन, अडानी पोर्ट और अडानी ट्रांसमिशन जहां लाल निशान पर थे वहीं, अडानी टोटल गैस ,अंबुजा सीमेंट, एनडीटीवी, एसीसी, अडानी एंटरप्राइजेज, और अडानी विल्मर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे।