Share Market Opening Bell: शेयर बाजार की शुरुआत आज बेहद मजबूती के साथ हुई है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 346 अंकों के फायदे के साथ 58374.99 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी की शुरुआत भी हरे निशान के 17748 के स्तर से हुई।
यह भी पढ़ें: 1 लाख के निवेश पर मिला 100 गुना रिटर्न, लखपति निवेशक बने करोड़पति
बता दें अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोंस बुधवार 1.40 प्रतिशत या 435.98 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 2.14 प्रतिशत की उछाल रही। कारोबार के अंत में 246.99 अंकों की छलांग के साथ 11791.90 पर और एसएंडपी 71.68 अंक या 1.83 अंक ऊपर बंद होने में कामयाब हुआ। जबकि, घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स सेंसेक्स 168 अंक से अधिक टूटकर बंद हुआ तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 31.20 अंक की गिरावट के साथ 17,624.40 अंक पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें: ₹3 से कम के इस शेयर ने 15 दिन में डबल कर दिया पैसा
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर सभी स्टॉक हरे निशान पर थे। सेंसेक्स 439 अंकों की तेजी के साथ 59468 के स्तर पर था। जबकि, निफ्टी 128 अंकों की छलांग के साथ 17552 के स्तर पर। निफ्टी टॉप गेनर में आज टेक महिंद्रा, बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख स्टॉक्स थे तो टॉप लूजर में एसबीआई लाइफ और ओएनजीसी।
पतंजलि नेपाल और ईबीएल ने को-ब्रांडेड कार्ड जारी किए
नई दिल्ली। पतंजलि आयुर्वेद, नेपाल और एवरेस्ट बैंक लिमिटेड (ईबीएल) ने को-ब्रांडेड वीजा कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए हैं। इन को-ब्रांडेड कार्ड से ग्राहकों को आकर्षक लाभ और छूट के अलावा कैश बैक, बीमा कवर और दिन-प्रतिदिन पतंजलि उत्पादों को खरीदने के लिए एक परेशानी मुक्त क्रेडिट सेवा मिलेगी। इसके अलावा पतंजलि आयुर्वेद और आईएमई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक साझेदारी समझौता किया गया है। भारत में रहने वाले लाखों नेपाली प्रवासी अब पूरे भारत में स्थित पतंजलि आयुर्वेद आउटलेट्स पर जाकर आसानी से नेपाल को पैसा भेज सकेंगे।