ऐप पर पढ़ें
Share Market Update:पिछले तीन से शेयर बाजार में जारी तेजी पर आज ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 147 अंकों की गिरावट के साथ आज 61834 के स्तर पर खुला। जबकि, निफ्टी ने 18294 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बता दें कर्ज सीमा बढ़ाने पर बढ़ती चिंताओं के बीच अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 213 अंक लुढ़क कर 61768 के स्तर पर था। जबकि, निफ्टी 43 अंकों की गिरावट के साथ 18304 के स्तर पर। निफ्टी टॉप गेनर में अडानी एंटरप्राइजेज, पावर ग्रिड, सन फार्मा, डॉक्टर रेड्डी और बजाज ऑटो जैसे स्टॉक्स थे। जबकि, टॉप लूजर में हिन्डाल्को, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, ग्रासिम और जेएसडब्ल्यू स्टील थे।
आज अडानी ग्रुप कंपनियों के कुछ शेयरों में गिरावट है। अडानी टोटल और अडानी ट्रांसमिशन में उछाल है। अडानी पोर्ट, अडानी विल्मर, एसीसी और अंबुजा सीमेंट में शुरुआती कारोबार में कमजोरी थी। NDTV, अडानी ग्रीन और अडानी पावर हरे निशान पर थे।
अडानी के लौटे अच्छे दिन, फिर बने एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस
बता दें वॉल स्ट्रीट के तीनों प्रमुख सूचकांक में बड़ी गिरावट देखी गई। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.69 फीसद की गिरावट के साथ 33,055.51 पर बंद हुआ। जबकि, एसएंडपी 500 में 1.12 फीसद की गिरावट रही। यह 47 अंक गिरकर 4,145.58 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में सबसे अधिक 1.26 फीसद की गिरावट दर्ज हुई। यह 160 अंक लुढ़क कर 12,560.25 के स्तर पर बंद हुआ।