Share Market Opening Bell: शेयर बाजार की शुरुआत (Stock Market Open) आज भी बेहद कमजोर रही। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 573.89 अंकों के नुकसान के साथ 57525 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी की शुरुआत भी लाल निशान के 17156 के स्तर से हुई।
बता दें बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 741.87 अंक या 1.26 प्रतिशत नीचे आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 203.50 अंक या 1.16 प्रतिशत का नुकसान रहा।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 552अंक गिरकर 57546 के स्तर पर था तो निफ्टी 172.60 अंकों की गिरावट के साथ 17154 पर। निफ्टी टॉप गेनर में बीपीसीएल, नेस्ले, ब्रिटानिया, हिन्दुस्तान यूनीलीवर और डॉक्टर रेड्डी जैसे स्टॉक्स थे तो टॉप लूजर में हिन्डाल्को, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स और बजाज फिनसर्व।
यह भी पढ़ें: ये 3 दिग्गज आईटी स्टॉक 52 हफ्ते के लो पर, जानें किसको Buy करें और किसे बोल दें Bye
इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल
रेलिगेयर ब्रोकिंग के शोध उपाध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा, ”हमारा मानना है कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा और मासिक डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान की वजह से बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहने वाला है। ”
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि भारतीय बाजार वैश्विक रुख से दिशा लेंगे। इसके अलावा बाजार की निगाह रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा पर रहेगी।
सैमको सिक्योरिटीज में प्रमुख-बाजार परिवेश अपूर्व सेठ ने कहा कि वैश्विक बाजारों की निगाह अमेरिका के बहुप्रतीक्षित जीडीपी के आंकड़ों पर रहेगी।