ऐप पर पढ़ें
7NR Retail Ltd share: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में बिकवाली हावी रही लेकिन कुछ पेनी शेयरों को खरीदने की लूट मची थी। ऐसा ही एक शेयर 7NR रिटेल लिमिटेड का है। बुधवार को इस शेयर की कीमत करीब 18 प्रतिशत चढ़कर 0.97 पैसे पर पहुंच गई। एक दिन पहले इस शेयर की कीमत 0.82 पैसे थी।
शेयर की चाल
बीते साल 6 जनवरी को शेयर ने 1.04 रुपये के स्तर को टच किया। यह 52 हफ्ते का हाई है। वहीं, नवंबर महीने में 0.44 पैसे तक भाव लुढ़क गया था। बीएसई के मुकाबले इस साल अब तक यह शेयर 40 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। एक हफ्ते का रिटर्न 50 फीसदी से ज्यादा का रहा है। पिछले एक महीने की बात करें तो 86 फीसदी से ज्यादा का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है।
स्टॉक कंसोलिडेशन
दरअसल, कंपनी के स्टॉक कंसोलिडेशन का रिकॉर्ड डेट 5 जनवरी 2024 है। बीते दिनों कंपनी ने बताया था कि सेबी 2015 के विनियमन 42 के अनुसार कंपनी ने 10 इक्विटी शेयरों के स्टॉक कंसोलिडेशन के लिए पात्र शेयरधारकों की पात्रता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 5 जनवरी, 2024 को रिकॉर्ड डेट तय की है। यह कंसोलिडेशन एक रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर का होगा।
स्टॉक कंसोलिडेशन क्या है: यह तब होता है जब कोई कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार करने वाले शेयरों की संख्या कम कर देती है। इस प्रक्रिया को “रिवर्स स्टॉक स्प्लिट” के रूप में भी जाना जाता है। एक कंपनी मौजूदा शेयरधारकों द्वारा रखे गए शेयरों की संख्या को कम करके शेयरों का एकीकरण करती है। मान लीजिए कि आपके पास 2000 शेयर हैं तो कंपनी 4:1 का शेयर कंसोलिडेशन कर सकती है।
इसके तहत आपके पास मौजूद प्रत्येक 4 शेयर घटकर 1 हो जाएगा। ऐसे में आपके 2000 शेयर घटकर 500 शेयर हो सकते हैं। इससे संख्या में गिरावट भले आती हो लेकिन प्रति शेयर कीमत बढ़ जाती है। ऐसे में निवेशक का कुल निवेश अनिवार्य रूप से वही रहता है। उसके पोर्टफोलियो में सिर्फ शेयरों की संख्या कम हो जाती है।
शेयरहोल्डिंग पैटर्न क्या है
7NR रिटेल लिमिटेड के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो 15.61 फीसदी हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास है। वहीं, 84.39 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर के पास है।
नोट: यह निवेश की सलाह नहीं है। यहां शेयर का परफॉर्मेंस दिया गया है। आमतौर पर पेनी शेयरों में तेजी की कोई ठोस वजह नहीं होती है।