शुगर कंपनियों के शेयर एक बार फिर तेजी के ट्रैक पर दौड़ पड़े हैं। मंगलवार को एनएसई पर श्रीरेणुका शुगर के शेयर अपने सेक्टर में सबसे अधिक 12.39 फीसद उछले। इसके अलावा धामपुर शुगर 6.08 फीसद, बजाज हिन्दुस्तान 5.5 और राना शुगर ने 5.12 फीसद की उछाल दर्ज की।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी शेयर बाजारों के लिए फिर मंगल रहा अमंगल, आज इसका भारत पर पड़ा असर तो होगा नुकसान
वहीं, उत्तम शुगर 4.48 फीसद, पोन्नी शुगर 4.43 फीसद, अवध शुगर 4.21 और बलरामपुर चीनी 4 फीसद ऊपर बंद हुआ। केवल 3 कंपनियों धारानी, कोठारी और त्रिवेणी इंजीनियरिंग ही नुकसान के साथ बंद हुए।
यह भी पढ़ें। गौतम अडानी का दबदबा: ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स दोनों की रैंकिंग में नंबर दो पोजीशन पर पहुंचे, अंबानी को भी फायदा
अगर श्रीरेणुका शुगर की बात करें तो इसके शेयर की कीमत एक हफ्ते में 9.93% बढ़ी, जबकि 1 महीने में 23.96% की उछाल देखी गई है। वहीं, 3 महीने में शेयर की कीमत 35.66% बढ़ चुकी है। छह महीन में इस शुगर कंपनी के शेयर की कीमत 49.59% बढ़ी है।