HomeShare Marketशानदार रिटर्न के लिए इन 5 शेयरों में लगा सकते हैं दांव,...

शानदार रिटर्न के लिए इन 5 शेयरों में लगा सकते हैं दांव, किस शेयर से कितना मुनाफा? मॉर्गन स्टेनली ने बताया

Stock to buy: भारतीय बैंकों में जनवरी 2022 में एक मजबूत रिबाउंड देखा गया। इस दौरान बैंकिंग स्टॉक सेंसेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया और C2021 के पूर्ण अंडरपरफॉर्मेंस को उलट दिया। हालांकि, पिछले दो महीनों में ये शेयर कमोडिटी कीमतों में तेजी और ग्लोबल टेंशन के चलते एक बार फिर संघर्ष कर रहे हैं। बावजूद कुछ स्टॉक शानदार रिटर्न दे सकते हैं। ये बातें ग्लोबल ब्रोकरेज मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने अपनी रिपोर्ट में कही हैं।  

मॉर्गन स्टेनली ने अपने नोट में 5 बैंकिंग स्टॉक (Banking stocks) का जिक्र किया है जिसे खरीदा सकता है। आइए जानते हैं कौन सा शेयर कितना मुनाफा करा सकता है। जानिए यहां…

₹980 पर जाएगा ICICI Bank का शेयर
ब्रोकरेज के TOP स्टॉक में बड़े बैंकों में ₹980 के टारगेट प्राइस के साथ आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और मिड साइज के बैंकों में ₹140 के टारगेट प्राइस के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) शामिल हैं। आपको बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक का लेटेस्ट शेयर (ICICI bank share price) प्राइस 745.45 रुपये है।  इस हिसाब से यह शेयर 32 पर्सेंट का रिटर्न दे सकता है। वहीं, BoB का लेटेस्ट शेयर प्राइस 116.20 रुपये है। यानी यह शेयर 21 पर्सेंट तक का रिटर्न दे सकता है। 

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप के इन स्टाॅक्स ने आज बनाए रिकाॅर्ड, निवेशकों की हुई बंपर कमाई, क्या आपके पास हैं ये शेयर?

इन बैंकिंग शेयरों से होगी कमाई
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस के Top लिस्ट में ICICI Bank और BoB के अलावा फेडरल बैंक (Federal bank stock), एक्सिस बैंक (Axis bank stock) और एचडीएफसी बैंक (HDFC bank share) के शेयर भी शामिल हैं। फेडरेल बैंक शेयर का टारगेट प्राइस 130 रुपये है। एक्सिस बैंक का टारगेट प्राइस 910 रुपये और एचडीएफसी बैंक का टारगेट प्राइस 1,800 रुपये प्रति शेयर है। बता दें कि फेडरल बैंक का लेटेस्ट शेयर प्राइस 98.60 रुपये है यानी कि अभी के शेयर प्राइस के हिसाब से दांव लगाने वालों को लगभग 32% का रिटर्न मिल सकता है। 

वहीं, एक्सिस बैंक का लेटेस्ट शेयर प्राइस 783.40 रुपये और एचडीएफसी बैंक का लेटेस्ट शेयर प्राइस 1610.60 रुपये है। यानी कि ये बैंकिंग शेयर क्रमश: 16.16 पर्सेंट-12 पर्सेंट का रिटर्न दे सकता है।

यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप के 2 स्टॉक पर मॉर्गन स्टेनली का ‘ओवरवेट’ टैग, बिग बुल का भी फेवरेट, अभी दांव लगाने पर बड़ा मुनाफा 

मॉर्गन स्टेनली ने क्या कहा?
मॉर्गन स्टेनली ने अपने नोट में कहा है कि हमें उम्मीद है कि भारतीय बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता पर सीमित प्रभाव के साथ निकट अवधि में बेहतर राजस्व वृद्धि होगा। कोविड के बाद अब बैंकिंग सेक्टर एक बार फिर बुस्ट करेगा क्योंकि अब चुनौतियां सामान्य हो गई हैं। नोट में कहा गया है, “हम संरचनात्मक रूप से बड़े बैंकों को तरजीह देते हैं, लेकिन कुछ मध्यम आकार के बैंकों को बेहतर रिस्क रिवॉर्ड देते हुए पेकिंग ऑर्डर को आगे बढ़ाते हैं।” 

RELATED ARTICLES

Most Popular