ऐप पर पढ़ें
वोडाफोन आइडिया के शेयरों में साल के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को कारोबार के दौरान 23 पर्सेंट की तेजी के साथ 16.22 रुपये पर पहुंच गए। वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर करीब दो साल की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। 10 जनवरी 2022 के बाद यह कंपनी के शेयरों का हाइएस्ट लेवल है। टेलिकॉम कंपनी के शेयर दिन के कारोबार के आखिर में 21 पर्सेंट की तेजी के साथ 16.02 रुपये पर बंद हुए हैं। वोडाफोन आइडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 5.70 रुपये है।
एक साल में 100% से ज्यादा का उछाल
वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयरों में पिछले एक साल में करीब 103 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 30 दिसंबर 2022 को 7.90 रुपये पर थे। वोडाफोन आइडिया के शेयर 29 दिसंबर 2023 को 16.02 रुपये पर बंद हुए हैं। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 100 पर्सेंट का उछाल आया है। पिछले 9 महीने में वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 175 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। कंपनी के शेयर 31 मार्च 2023 को 5.82 रुपये पर थे, जो कि अब 16.02 रुपये पर पहुंच गए हैं। वोडाफोन आइडिया के शेयरों ने 29 दिसंबर 2023 को अपने 52 हफ्ते के हाई 15.07 रुपये को पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- ₹3000 करोड़ से ज्यादा का मिला काम, कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी
पैसे लगाने की चर्चा के बीच शेयरों में तेजी
वोडाफोन आइडिया के शेयरों में यह तेजी कंपनी के प्रमोटर्स की तरफ से फंड लगाने की चर्चा के बीच आई है। अक्टूबर 2023 में वोडाफोन आइडिया मैनेजमेंट ने कहा था कि प्रमोटर्स की तरफ से 2000 करोड़ रुपये का कमिटमेंट दिसंबर तिमाही में क्लोज हो जाना चाहिए। वोडाफोन आइडिया लगातार एक्सटर्नल बारोइंग चुका रही है और इसी के चलते इसकी एक्सटर्नल बारोइंग्स सबसे कम रही है। वोडाफोन आइडिया ने इस साल सितंबर में डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम (DoT) को 1701 करोड़ रुपये का पेमेंट किया है।
यह भी पढ़ें- टाटा के इस शेयर में तूफानी तेजी, 28 एक्सपर्ट ने कहा खरीदो- होगा मुनाफा