वैश्विक तनाव के बीच बीते सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ था। हालांकि, इस दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 39.4 करोड़ डॉलर बढ़ गया।
विदेशी मुद्रा भंडार कितना है: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार 631.92 अरब डॉलर हो गया है। इससे पूर्व 25 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.425 अरब डॉलर घटकर 631.527 अरब डॉलर रह गया था। आपको बता दें कि तीन सितंबर, 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर के सर्वकालिक स्तर पर जा पहुंचा था।
आरबीआई के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) के बढ़ने की वजह से हुई जो कुल मुद्राभंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आंकड़ों के अनुसार 18 फरवरी को समाप्त सप्ताह में एफसीए 63.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 565.466 अरब डॉलर हो गया। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्रा के मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
ये पढ़ें-पेट्रोल 50 रुपए, डीजल 75 रुपए महंगा, यहां इंडियन ऑयल ने झटके में बढ़ाई कीमत
गोल्ड रिजर्व का हाल: बीते सप्ताह में गोल्ड रिजर्व घट गया है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक गोल्ड रिजर्व 14.7 करोड़ डॉलर घटकर 42.32 अरब डॉलर रह गया।