ऐप पर पढ़ें
वेदांता ग्रुप की मालिकाना हक वाली हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। बुधवार को कंपनी के शेयरों का भाव 5 प्रतिशत चढ़ गया है। जिसके बाद हिंदुस्तार जिंक के एक शेयर का भाव बीएसई में 325.25 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था। बता दें, वेदांता ग्रुप की इस कंपनी में 64.90 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
10,000 रुपये ने निवेशकों को बनाया करोड़पति, कंपनी पर नहीं है कोई कर्ज
एक शेयर पर कितने रुपये का फायदा?
हिंदुस्तान जिंक की बोर्ड मीटिंग कल यानी मंगलवार को हुई थी। जिसमें कंपनी ने 1 शेयर पर 26 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया था। यानी योग्य निवेशकों को 1300 प्रतिशत का फायदा होगा। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 29 मार्च 2023 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। जिस किसी निवेशक का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उसे ही इस डिविडेंड का फायदा होगा।
34 प्रतिशत का फायदा करवा सकता है यह आईपीओ, 33-35 रुपये भाव
बीते एक सप्ताह में कंपनी के शेयरों में 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स में 1 प्रतिशत से भी कम की तेजी देखी गई। बता दें, इस कंपनी में सरकार की भी हिस्सेदारी है। दिसंबर तिमाही तक हिंदुस्तान जिंक में सरकार की कुल हिस्सेदारी 29.54 प्रतिशत थी।