भारतीय शेयर बाजार तेजी के पटरी पर दौड़ रहा है। लगातार सातवें कारोबारी सत्र में भी तेजी का सिलसिला जारी रहा और मंगलवार को सेंसेक्स 311 अंक से अधिक उछलकर 60,000 अंक के पार पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 98.25 अंकों की तेजी के साथ 17,722.30 अंक पर बंद हुआ। तेजी के ट्रैक पर दौड़ रही बाजार की गाड़ी में सवार होकर आप भी मुनाफा कमा सकते हैं। आज इंट्रा-डे में बाजार के विशेषज्ञों ने अपने पिटारे से 9 स्टॉक निकाल कर आपके सामने रख दिए हैं। आइए जानें वे कौन से 9 स्टॉक हैं जिन पर आज दांव लगाया जा सकता है…
सुमीत बगड़िया के टिप्स
च्वाइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगड़िया ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को ₹560 के स्टॉप लॉस और ₹590-₹600 के टारगेट प्राइस पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने बजाज फिनसर्व को भी खरीदने की सलाह दी है। बजाज फिनसर्व का टारगेट प्राइस ₹1350 से ₹1375 पर रखा गया है। करेंट प्राइस पर खरीदें और ₹1,305 के स्टॉप लॉस लगाकर चलें।
आज आएगा खुदरा महंगाई का आंकड़ा, खाने-पीने के सामान सस्ते होने से नरमी का अनुमान
गणेश डोंगरे के स्टॉक्स
ब्रोक्रेज फर्म आनंद राठी में वरिष्ठ प्रबंधक तकनीकी अनुसंधान गणेश डोंगरे ने सोनाटा सॉफ्टवेयर पर दांव लगाने की सलाह दी है। उन्होंने इस स्टॉक के लिए ₹896 में खरीदारी और ₹880 का स्टॉपलॉस लगाने में समझादारी दिखाने की बात कही है। टारगेट ₹915 का रखें। डोंगरे का दूसरा इंट्रा-डे स्टॉक है आईटीसी, जिसका टारगेट प्राइस है 410 रुपये। उन्होंने आईटीसी को ₹396 पर खरीदारी और ₹388 स्टॉप लॉस लगाने की बात कही है।
अनुज गुप्ता के आज के इंट्रा-डे स्टॉक्स
IIFL वाइस प्रेसिडेंट, सिक्योरिटीज में रिसर्च अनुज गुप्ता के आज के इंट्रा-डे स्टॉक्स की बात करें तो उन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक को ₹1818 के स्टॉप लॉस के साथ 1890 के टारगेट प्राइस को ध्यान में रखकर खरीदारी की सिफारिश की है। इसके अलावा आप ₹555 के टारगेट प्राइस पर ₹514 के स्टॉप लॉस के साथ भारतीय स्टेट बैंक को खरीद सकते हैं।
वैशाली पारेख के ये 3 स्टॉक्स
वैशाली पारेख, वाइस प्रेसिडेंट , टेक्निकल रिसर्च, प्रभुदास लीलाधर ने होटल स्टॉक लेमन ट्री को 77 रुपये पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इस पर स्टॉप लॉस 75 रुपये और टारगेट प्राइस 82 रुपये के साथ खरीदारी की बात कही है। इनका दूसरा पसंदीदा स्टॉक है जिंदल स्टील, जिसे 563 रुपये पर खरीदें और स्टॉप लॉस लगाएं 554 रुपये का। टारगेट प्राइस रखें 585 रुपये। इनके साथ ही आप आज इंट्रा-डे के लिए एस्कॉर्ट्स की ओर जा सकते हैं। इसे 1870 रुपये के स्टॉप लॉस और 1950 के टारगेट के साथ 1895 पर खरीद सकते हैं।
(Disclaimer: ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, livehindustan.com के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच-पड़ताल कर लें।)