ऐप पर पढ़ें
Adani group crisis: हिंडनबर्ग विवाद के बाद अडानी ग्रुप पर एक के बाद एक हमलों से मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। जहां एक तरफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट से अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है और गौतम अडानी का अरबपतियों की लिस्ट से 3 नंबर से लुढ़क कर 29वें नंबर तक पहुंच गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ अडानी के हाथ से एक के बाद एक बड़ी डील निकलती जा रही है। दरअसल, अडानी की पावर कंपनी के साथ चार डील लाइनअप थीं और वर्तमान में चारों ही कैंसिल हो गई है। इस दौरान अडानी पावर के शेयरों में भी तगड़ी गिरावट देखी गई है। महीनेभर में अडानी पावर के शेयर 43% गिरे हैं। अडानी पावर के शेयरों में आज फिर से लोअर सर्किट लगा रहा है। कंपनी के शेयर 154.35 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
इन कंपनियों के साथ टूटी डील
1. हिंडनबर्ग विवाद तुरंत बाद यूपी सरकार की यूनिट मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने अडानी समूह की ओर से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का टेंडर निरस्त कर दिया। इसकी लागत लगभग 5,400 करोड़ बताई जा रही है।
अडानी को झटका: बिगड़ते माहौल में एक और कंपनी ने छोड़ा साथ, डील हुई कैंसिल
2. हाल ही में अडानी पावर और डीबी पावर के बीच करीब 7000 करोड़ रुपये की डील टूटी है। बीते साल अगस्त 2022 में इस डील की जानकारी शेयर बाजारों को दी गई थी।
3. खबर है कि अडानी समूह ने देश की पावर ट्रेडिंग कंपनी पीटीसी इंडिया (PTC India Ltd) में हिस्सेदारी के लिए बोली लगाने से खुद को अलग कर लिया है। हालांकि, अडानी समूह ने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। बता दें कि PTC India में एनटीपीसी लिमिटेड, एनएचपीसी लिमिटेड, पावर ग्रिड कॉर्प ऑफ इंडिया और पावर फाइनेंस कॉर्प हिस्सेदारी बेच रही हैं।
अडानी विवाद की आंच ऑस्ट्रलिया तक, इस तरह की सेविंग पर पड़ा असर, निवेशकों को तगड़ा नुकसान
4. सीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी ओरियंट सीमेंट (Orient Cement) ने अडानी पावर महाराष्ट्र (Adani Power Maharashtra) के साथ डील खत्म कर दी है। अडानी समूह के कहने के बाद ही इस डील को कैंसिल किया गया है। आपको बता दें कि वर्तमान में Adani Group का पूरा फोकस कैश बचाने पर है। बता दें कि ओरियंट सीमेंट का शेयर आज 1.19% गिरकर 115.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।