मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ब्रिटेन स्थित फार्मा कंपनी Walgreens Boots Alliance को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक रिलायंस और अमेरिकी कंपनी अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ने Walgreens Boots Alliance के लिए संयुक्त बोली लगाई है।
अगर यह संयुक्त बोली सफल होती है, तो भारत समेत दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिमी एशिया में बूट्स के कारोबार का विस्तार किया जा सकेगा।
सूत्रों के मुताबिक रिलायंस की अगुवाई में दिया गया प्रस्ताव 5 बिलियन यूरो से अधिक का है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा है कि Walgreens, Boots के लिए लगभग 7 बिलियन यूरो के मूल्यांकन की मांग कर रहा है। आपको बता दें कि मूल्यांकन पर असहमति के कारण ही ब्रिटेन के अरबपति इस्सा बंधु और टीडीआर कैपिटल दौड़ से बाहर होने पर विचार कर रहे हैं।
ये पढ़ें-बिटिया की शादी के लिए 15 लाख रुपये का होगा इंतजाम, आज ही शुरू कर दें ये काम
सूत्रों के मुताबिक आने वाले हफ्तों में विजेता बोली लगाने वाले को चुना जा सकता है। आपको बता दें कि यह व्यवसाय पूरे ब्रिटेन में 2,200 से अधिक स्टोरों का नेटवर्क चलाता है। इसके साथ ही यह No7 ब्यूटी कंपनी जैसे लेबल ब्रांड का संचालन करता है।