HomeShare Marketविदेशी निवेशक ने खरीद डाले इस कंपनी के 11 लाख शेयर, 18%...

विदेशी निवेशक ने खरीद डाले इस कंपनी के 11 लाख शेयर, 18% तक उछल गया मल्टीबैगर स्टॉक 

Multibagger Stock: आईटी सर्विस देने वाली कंपनी (IT stock) बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड (BLS International Services Ltd) के शेयरों में कंपनी में एफआईआई निवेश की खबर के बाद मंगलवार की सुबह के कारोबार में 18 फीसदी से अधिक की तेजी आई। एनएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध थोक डील की जानकारी के अनुसार, वैश्विक वित्तीय सेवा फर्म नोमुरा सिंगापुर लिमिटेड ने आईटी कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है। नोमुरा ने 230 रुपये का भुगतान करके मल्टीबैगर आईटी स्टॉक के 11 लाख शेयर खरीदे हैं। सौदा 29 अगस्त 2022 को एक्सिक्यूट किया गया था।

कंपनी के शेयर 18% तक चढ़ें
बीएलएस इंटरनेशनल शेयरों की कीमत में  आज जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर मंगलवार को इंट्रा डे में 18 प्रतिशत तक चढ़ गई। कंपनी के शेयर ₹269.70 के स्तर पर पहुंच गई थी। बीएलएस इंटरनेशनल शेयर 2022 में मल्टीबैगर शेयरों में से एक है क्योंकि इसने साल-दर-साल (YTD) समय में अपने शेयरधारकों को लगभग 180 प्रतिशत रिटर्न दिया है। पिछले लगभग 6 वर्षों में यह आईटी स्टॉक ₹43.602 (एनएसई पर 17 जून 2016 को बंद मूल्य) से बढ़कर 269.70 रुपये प्रति स्तर पर पहुंच गया है, इस अवधि में 500 प्रतिशत से अधिक रिटर्न (Stock return) दे रहा है।

यह भी पढ़ें- इन 8 बैकों पर गिरी गाज..सख्त हुआ RBI, आप भी इन बैंकों के ग्राहक तो नहीं? जानिए मामला

इसका मार्केट कैप ₹5,416 करोड़ है 
वर्तमान में स्टॉक का मार्केट कैप ₹5,416 करोड़ है और एनएसई पर इसका वर्तमान ट्रेड वॉल्यूम लगभग 71.47 लाख है, जो कि 20 दिनों के औसत ट्रेड वॉल्यूम 13,31,881 से बहुत अधिक है। स्टॉक के ट्रेड  वाॅल्युम और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। यह मल्टीबैगर स्टॉक एनएसई और बीएसई दोनों पर सूचीबद्ध है और एनएसई पर इसका 52-सप्ताह का उच्च एनएसई पर ₹269.70 है, जबकि यह 52-सप्ताह का निचला स्तर ₹89.73 है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular