HomeShare Marketविदेशी निवेशक ने इस कंपनी के खरीदे लाखों शेयर, ₹64.19 लाख का...

विदेशी निवेशक ने इस कंपनी के खरीदे लाखों शेयर, ₹64.19 लाख का किया निवेश, ₹9 के पार पहुंचा भाव, दुनियाभर में कारोबार

Multibagger Penny Stock: मॉरीशस स्थित विदेशी निवेश फर्म एरिस्का इन्वेस्टमेंट फंड (Eriska Investment Fund) ने बीएसई लिस्टेड माइक्रो-कैप कंपनी (Micro cap company) फिलाटेक्स फैशन लिमिटेड (Filatex Fashions Ltd) में हिस्सेदारी खरीदी है। विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) ने 22 सितंबर 2022 को बल्क डील  में कंपनी के 7 लाख शेयर खरीदे। 

बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध बल्ड डील डिटेल के मुताबिक, एफआईआई ने इन शेयरों को ₹9.17 प्रति शेयर की कीमत पर खरीदा है। इससे पहले  भी विदेशी निवेशकों का इस शेयर में बड़ा निवेश है। अब मॉरीशस स्थित एफआईआई ने इस पेनी स्टॉक में कुल  64.19 लाख रुपये का निवेश किया है। कंपनी के शेयर आज लगभग 5% की तेजी के साथ 9.62 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। 

शेयरों में जोरदार तेजी
शेयर बाजार की इस खबर के फैलने के बाद फिलाटेक्स फैशन के शेयरों ने बुल्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके चलते गुरुवार के सत्र में इसके वॉल्यूम में तेजी आई। गुरुवार को शेयर ने 10 फीसदी के अपर सर्किट को छुआ। हाल के सालों में इस शेयर ने अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में यह पेनी  स्टॉक लगभग ₹6.69 से बढ़कर ₹9.66 प्रति स्तर हो गया है। इस दौरान  इसमें  लगभग 40 प्रतिशत की तेजी  आई। पिछले छह महीनों में, यह पेनी स्टॉक ₹6.22 के स्तर से बढ़कर ₹9.66 के स्तर पर पहुंच गया है। इस समय में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले एक साल में यह माइक्रो-कैप स्टॉक ₹2.90 से बढ़कर ₹9.66 प्रति शेयर स्तर पर पहुंच गया है। यानी इस दौरान यह 225 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
हालांकि, जून 2009 में यह स्टॉक लगभग 96 रुपये के स्तर पर था और जून 2010 में फिलाटेक्स फैशन लिमिटेड का शेयर ₹10 से नीचे गिर गया और भारतीय शेयर बाजार में एक पेनी स्टॉक बन गया। 2015 के बाद से यह सिंगल डिजिट प्राइस में उतार-चढ़ाव कर रहा है। गुरुवार के सत्र में, यह शेयर 10 फीसदी अपर सर्किट और 52-वीक के नए हाई  पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- RBI ने आज एक और बैंक का लाइेंसस रद्द किया: तत्काल प्रभाव से बंद करने का दिया निर्देश, ग्राहकों पर टूटा कहर

कंपनी का कारोबार?
फिलाटेक्स फैशन मशहूर कंपनियों और मैक्सवेल (वीआईपी ग्रुप), फिला इंडिया, एडिडास, पार्क एवेन्यू, टॉमी हिलफिगर, मेट्रो आदि जैसे ब्रांडों के लिए अलग-अलग साइज और डिजाइन के मोजे  (socks) का प्रमुख सप्लायर है। फिलाटेक्स लाइसेंस धारकों के लिए मोजे का भी प्रोडक्शन  कर रहा है जैसे कि वॉल्ट डिज़नी, वार्नर ब्रदर्स, प्लैनेट, मिकी माउस, सिम्पसंस और 32 अन्य लाइसेंसधारी ब्रांडों में बेला आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular