HomeShare Marketविदेशी निवेशकों की खरीदारी के बाद इस पेनी स्टॉक में लगा अपर...

विदेशी निवेशकों की खरीदारी के बाद इस पेनी स्टॉक में लगा अपर सर्किट, पहले भी दे चुका है तगड़ा रिटर्न 

इस साल शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। लेकिन इस मुश्किल दौर में भी कई कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को निराश नहीं किया है। इसी लिस्ट में Vikas Lifecare के शेयर भी शामिल हैं। कंपनी ने पिछले 15 महीनों के दौरान 100 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। शायद यही वजह है कि इस स्टॉक पर विदेशी निवेशकों ने भी इंवेस्ट किया है। Vikas Lifecare में एजी डायनेमिक लिमिटेड और सिरट्रस ग्लोबल लिमिटेड ने इस पेनी स्टॉक (Penny Stock) के शेयरों को खरीदा है। इस खबर के बाहर आने के बाद कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट (Upper Circuit) लग गया। Vikas Lifecare के शेयर में आज सुबह शुरूआती कारोबार में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा था। 

इस स्मॉल कैप कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने 5,20,83,333 शेयर एजीडायनेमिक फंड्स लिमिटेड और सिरट्रस ग्लोबल लिमिटेड को बेच दिए हैं। कंपनी ने शेयरों का यह अलॉटमेंट एफपीआई कैटगरी में किया है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 650 करोड़ रुपये का है। 

यह भी पढ़ेंः अडानी ग्रुप की NDTV डील में फंसा है क्या कोई पेच? एक्सपर्ट से समझिए डील का कानूनी पक्ष

इस साल के दौरान कंपनी के शेयरों में 24.71 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 4.25 रुपये से बढ़कर 5.30 रुपये के लेवल पर चला गया है। एनएसई में इस स्टॉक ने बीते 6 महीने के दौरान 2.91 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल के प्रदर्शन की बात करें तो इस स्टॉक रेट 55.43 प्रतिशत तक बढ़ गया है। कंपनी ने 7 मई 2021 को शेयर बाजार में दाखिल हुई थी। तब विकास लाइफ केयर के एक शेयर की कीमत 2.66 रुपये थी। तब से अबतक कंपनी के शेयरों में 99.25 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 

स्टोरी क्रेडिट- लाइव मिंट 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular