ऑनलाइन ब्रोकरेज कंपनी जेरोधा (Zerodha) अपने स्टाफ के लिए एक नई फिटनेस चुनौती पेश की है। इसमें कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की एक लंबी सूची शामिल है। इस चुनौती को पूरा करने वाले कर्मचारियों को इंसेटिव तो मिलेगा ही, साथ में एक भाग्यशाली प्रतिभागी को ₹10 लाख रुपये का इनाम भी मिल सकता है।
सीईओ नितिन कामथ के अनुसार इस चुनौती में प्रति दिन कम से कम 350 कैलोरी जलाना होगा। डेली गोल निर्धारित करना कंपनी के फिटनेस ट्रैकर्स पर एक विकल्प होगा।
नितिन कामथ ने एक लिंक्डइन पोस्ट में कहा, “ज़ेरोधा में हमारी नवीनतम स्वास्थ्य चुनौती हमारे फिटनेस ट्रैकर्स पर एक दैनिक गतिविधि लक्ष्य निर्धारित करने का विकल्प देना है। अगले वर्ष के 90% दिनों में जो भी लक्ष्य निर्धारित किया जाता है उसे पूरा करने वाले को एक महीने का वेतन बोनस के रूप में मिलेगा। और एक लकी ड्रा में एक मोटिवेशन किकर के रूप में 10 लाख का प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।”
कामत ने दावा किया कि उनकी कंपनी घर से काम करते हुए कर्मचारियों सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।कामथ ने अपने पोस्ट में कहा, “यह देखते हुए कि हम में से अधिकांश WFH हैं, बैठना नया स्मोकिंग है, जो एक महामारी में बदल रहा है। हम टीम के लिए जो कुछ भी कर रहे हैं, इससे उम्मीद है कि वे और उनके परिवार रोजाना आगे बढ़ेंगे। ” ज़ेरोधा के संस्थापक ने अपनी कहानी के साथ एक हेल्थ ऐप का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।
उन्होंने लिखा, “कोविड के बाद मेरा वजन बढ़ गया। अब इसको ट्रैकिंग एक्टिविटी हैक रही है। आहार के बारे में भी अधिक जागरूक हो रहा हूं। धीरे-धीरे दैनिक लक्ष्य को 1000 कैलोरी तक बढ़ा दिया है।” बता दें इस साल अप्रैल में ज़ेरोधा ने पहले ही स्टाफ सदस्यों के लिए वजन घटाने के प्रोत्साहन का वादा किया था। 25 से कम बीएमआई वाले कर्मचारियों को आधे महीने के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा।