HomeShare Marketलोगों ने खूब छलकाए इस ब्रांड के जाम, कंपनी ने दी जानकारी...

लोगों ने खूब छलकाए इस ब्रांड के जाम, कंपनी ने दी जानकारी तो रॉकेट बना शेयर, पिछले साल आया था IPO

ऐप पर पढ़ें

शराब बेचने वाली कंपनी सुला वाइनयार्ड्स (Sula Vineyards) ने कारोबार से जुड़ी एक ऐसी खबर दी, जिसकी बदौलत शेयर रॉकेट बन गया है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत करीब 13% उछाल के साथ 394.20 रुपये पर पहुंच गई। बीते 23 जनवरी को शेयर ने 432 रुपये के स्तर को टच किया था, जो 52 हफ्ते का हाई है। 

क्या है कारोबार से जुड़ी खबर
सुला वाइनयार्ड्स ने वित्त वर्ष 2023 में एलीट और प्रीमियम वाइन की कुल बिक्री में साल-दर-साल (YoY) 30%  की छलांग लगाई है। ब्रांड बिक्री 1 मिलियन को पार कर गई है। इसमें एलीट और प्रीमियम वाइन पहली बार 5 लाख के पार पहुंच गई है। सुला वाइनयार्ड्स ने बताया कि FY23 की चौथी तिमाही में खुद के ब्रांडों से नेट रेवेन्यू 104.3 करोड़ रुपये और वाइन टूरिज्म से 12.4 करोड़ रुपये था। वहीं, FY23 में अपने ब्रांडों से नेट रेवेन्यू 482.5 करोड़ रुपये और वाइन टूरिज्म से 45 करोड़ रुपये था। 

मैगी बनाने वाली कंपनी का ऐलान, हर शेयर पर देगी ₹27 का मुनाफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

2022 में आया था आईपीओ
बता दें कि दिसंबर 2022 में सुला वाइनयार्ड्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी। इससे पहले कंपनी ने आईपीओ लॉन्च किया था। इस आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस 340 से 357 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया था। डिस्काउंट में लिस्टिंग के बाद शेयर में रिकवरी आई। 2023 में अब तक शेयर ने 17.09 प्रतिशत का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। वहीं, तीन महीने की अवधि में निवेशकों को 18.68 प्रतिशत और एक महीने की अवधि में 9 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular