इलेक्ट्रॉनिक मार्ट (Electronics Mart IPO) के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए बड़ी अपडेट है। निवेशकों को आज यानी गुरुवार को कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट हो सकता है। इंवेस्टर्स के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी ग्रे मार्केट (GMP) में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं कैसे कोई निवेशक अपना अलॉटेमेंट देख सकते हैं।
कैसे चेक करें अपना अलॉटमेंट
इस आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों अपना अलॉटमेंट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। निवेशक बीएसई की वेबसाइट पर- bseindia.com या KFintech’s की वबेसाइट पर जाकर karisma.kfintech.com अपना अलॉटमेंट देख सकते हैं। इसके अलावा निवेशक डॉयरेक्ट bseindia.com/investors/appli_check.aspx या KFintech लिंक — kprism.kfintech.com/ipostatus के जरिए अपना अलॉटमेंट देख सकते हैं।
टेलीकॉम सर्विस के लिए अडानी को मिला लाइसेंस, Jio- एयरटेल को टक्कर!
BSE पर कैसे चेक करें?
1-सबसे पहले इस लिंक पर जाएं- bseindia.com/investors/appli_check.aspx
2- अब इलेक्ट्रॉनिक मार्ट आईपीओ सिलेक्ट करें।
3- अब अपना एप्लीकेशन नंबर लिखें।
4- अपना पैन डीटेल्स भरें।
5- ‘I’m not a robot पर क्लिक करें।
6- सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
आपका स्टेटस सामने होगा।
Kfintech पर ऐसे देखें अपने आईपीओ का स्टेटस
1- सबसे पहले इस लिंक पर जाएं – kprism.kfintech.com/ipostatus
2- इलेक्ट्रॉनिक मार्ट आईपीओ पर क्लिक करें।
3- अपना एप्लीकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट या पैन लिखें।
4- अपना एप्लीकेशन नंबर लिखें।
5- Captcha लिखें।
6- सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट सामने दिखने लगेगा।
ग्रे मार्केट में क्याहै रिस्पांस?
इस आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों के अच्छी बात यह है कि GMP में सुधार हुआ है। एक्सपर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर बुधवार को 29 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। जोकि एक मजबूत लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। बता दें, मंगलवार को जीएमपी घटकर 24 रुपये हो गया था।