ऐप पर पढ़ें
धर्मज आईपीओ (Dharmaj IPO) पर दांव लगाने वाले निवेशकों की निगाह अब शेयरों के अलॉटमेंट पर टिकी हुई है। कल यानी 5 दिसंबर को कंपनी की तरफ से शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। निवेशकों के लिहाज से अच्छी बात है कि कंपनी ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं कि निवेशक शेयरों का अलॉटमेंट कैसे चेक कर सकते हैं।
कितने पर हो सकती है धर्मज आईपीओ का लिस्टिंग? (Dharmaj IPO GMP)
ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स के अनुसार कंपनी पिछले 4 दिनों से 56 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है। अगर यही ट्रेंड आगे भी बरकरार रहा तो धर्मज आईपीओ की लिस्टिंग 293 रुपये के आस-पास हो सकती है। यानी जिस किसी निवेशक को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे उसे प्रति शेयर 23 प्रतिशत का फायदा हो सकता है। बता दें, धर्मज आईपीओ का प्राइस बैंड 216 रुपये से 237 रुपये के बीच था।
3 बार बोनस से नवाजने वाली दिग्गज आइटी कंपनी ने बदली निवेशकों की किस्मत
निवेशक कैसे चेक कर पाएंगे अपने शेयरों का अलॉटमेंट
निवेशक बीएसई की वबेसाइट या फिर रजिस्ट्राकी की वेबसाइट के जरिए अपना अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं।
बीएसई की वेबसाइट के लिए अपनाएं ये तरीका (Dharmaj IPO Share Allotment Process)
1- सबसे पहले bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर लॉगइन करें।
2- धर्मज आईपीओ सिलेक्ट करें।
3- धर्मज आईपीओ का एप्लीकेशन नंबर लिखें।
4- पैन डीटेल्स साझा करें।
5- ‘I’m not a robot‘ पर क्लिक करें।
6- सब्मिट करें।
आपके शेयरों के अलॉमेंट का स्टेटस दिख जाएगा।
ऐसे भी कर सकते हैं चेक
1- सबसे पहले linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html पर जाएं।
2- धर्मज आईपीओ सिलेक्ट करें।
3- पैन डीटेल्स साझा करें।
4- सर्च करें।
धर्मज आईपीओ के अलॉटमेंट का स्टेटस चेक करें।