शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहता है। यही वजह है कि स्टाॅक के प्रदर्शन को लेकर कोई भी गारंटी नहीं ले सकता है। हाल ही में लिस्ट हुई सरकारी कंपनी LIC इसका ताजा उदाहरण है। वहीं, जिनकी लिस्टिंग अच्छी हुई है गारंटी नहीं है कि उनके भाव घटेंगे नहीं। क्लीन साइंस एंड टेक्नालॉजी (Clean Science & Technology) को हम उदाहरण के तौर पर देख सकते हैं। लिस्टिंग के वक्त ही निवेशकों को फायदा देने वाली कंपनी के शेयर के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें: इस मल्टीबैगर स्टाॅक से निवेशकों को हुआ तगड़ा मुनाफा, एक्सपर्ट ने कहा खरीद लो
क्लीन साइंस एंड टेक्नालॉजी के स्टाॅक मार्केट जुलाई 2021 में लिस्ट हुई थी। तब कंपनी के शेयरों बड़ी उछाल देखने को मिली थी। अगले कुछ महीने इस तेजी का दौर जारी रहा। कंपनी के शेयर का भाव 200% तक बढ़ गया था। लेकिन अब स्टाॅक की कीमतों में गिरावटा देखने को मिल रही है। हाल में अपने उच्चतम स्तर से स्टाॅक की कीमत 33% तक नीचे आ गए हैं।
लिस्टिंग प्राइस नीचे आई शेयर की कीमत
कंपनी के शेयरों की ताजा कीमत 1761.25 रुपये हो गई है। जोकि लिस्टिंग प्राइस 1784.40 रुपये से भी नीचे आ गई है। हालांकि, इश्यू प्राइस यह अभी भी 95% अधिक है। यानी जिस किसी ने आईपीओ पर दांव लगाया होगा वह आज भी गिरावट के बाद मुनाफे में होगा।
संबंधित खबरें
क्या करती है कंपनी?
क्लीन साइंस टेक्नोलॉजी महत्वपूर्ण स्पेशियल्टी रसायन मसलन परफॉर्मेंस केमिकल्स, फार्मास्युटिकल्स इंटरमीडिएट तथा एफएमसीजी केमिकल्स का विनिर्माण करती है। पुणे की कंपनी के ग्राहकों में भारत के अलावा चीन, यूरोप, अमेरिका, ताइवान, दक्षिण कोरिया और जापान के विनिर्माता और वितरक शामिल हैं। कंपनी का दो-तिहाई राजस्व निर्यात से आता है।