HomeShare Marketलिस्टिंग के साथ इस कंपनी के शेयर ने मचाया धमाल, निवेशकों ने...

लिस्टिंग के साथ इस कंपनी के शेयर ने मचाया धमाल, निवेशकों ने कमाया मुनाफा 

सोमवार को उमा एक्सपोर्ट (Uma Export) ने स्टाॅक मार्केट में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयर लिस्टिंग के वक्त NSE में 76 रुपये पर ट्रेड रहे थे। यानी IPO की तुलना में करीब 11% अधिक का उछाल देखा गया। वहीं, BSE में आज सुबह कंपनी के एक शेयर की कीमत 80 रुपये थी। जोकि आईपीओ की तुलना में 17% अधिक है। 

यह भी पढ़ेंः 36 रुपये के शेयर का कमाल, महज इतने साल में हुआ 1 लाख का 18 लाख रुपये

उमा एक्सपोर्ट का IPO 28 मार्च 2022 को सोमवार के दिन खुला था। जबकि यह 30 मार्च 2022 को बंद हुआ। कंपनी ने IPO के लिए शेयर की कीमत 65 रुपये से 68 रुपये के बीच रखा था। 28 से 30 मार्च के दौरान खुदरा शेयर्स 10 गुना अधिक बुक किए गए थे। 

संबंधित खबरें

आईपीओ के जरिए मिले पैसा का उपयोग कंपनी कारपोरेट बिजनेस के लिए करेगी। बता दें, उमा एक्सपोर्ट एग्रीकल्चर से जुड़े सामान जैसे हल्दी,चीनी, गेंहू, चावल, दाल का मार्केटिंग और ट्रेडिंग करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular