HomeShare Marketलगातार फ्लॉप फिल्मों के चलते PVR को सितंबर तिमाही में हुआ 71.49...

लगातार फ्लॉप फिल्मों के चलते PVR को सितंबर तिमाही में हुआ 71.49 करोड़ रुपये का घाटा

मल्टीप्लेक्स चेन का संचालन करने वाली पीवीआर लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा घटकर 71.49 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध घाटा 153.27 करोड़ रुपये था। PVR के शेयर आज मामूली तेजी के साथ 1,692 रुपये पर बंद हुए। 

आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 686.72 करोड़ पहुंची
वहीं, कंपनी की कुल परिचालन आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 686.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 120.32 करोड़ रुपये थी। पीवीआर लिमिटेड ने कहा कि बीती तिमाही के दौरान उसका कुल खर्च भी बढ़कर 813.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 460.68 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें- तिमाही रिपोर्ट के बाद रॉकेट बना यह शेयर, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भाव, एक्सपर्ट बोले- अब ₹155 पर जाएगा स्टॉक 

बॉलीवुड फिल्मों का खराब प्रदर्शन 
फिल्म दर्शकों की संख्या और औसत टिकट की कीमतों में सीमित वृद्धि ने पीवीआर के कारोबार को प्रभावित किया है। पीवीआर ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “तिमाही में बॉलीवुड फिल्मों के निरंतर खराब प्रदर्शन ने प्रभावित किया है। ब्रह्मास्त्र पार्ट वन, लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन, लिगर समेत अन्य बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्मों ने जैसी उम्मीदों से कम प्रदर्शन किया।” 

RELATED ARTICLES

Most Popular