आमतौर पर हेल्थ इंश्योरेंस में ओपीडी का कवर शामिल नहीं रहता है। जिसको देखते हुए ManipalCigna Health इंश्योरेंस कंपनी ने ManipalCigna ProHealth Prime स्कीम लॉन्च किया है। इस हेल्थ इंश्योरेंस कवर में ओपीडी पर होने वाले खर्च शामिल हैं। यानी अब हॉस्पिटल के रोजाना खर्च से छुट्टी मिल जाएगी।
यह भी पढ़ेंः इस 3 रुपये के स्टाॅक ने किया निवेशकों को मालामाल! पिछले पांच सत्रों में लगा अपर सर्किट
ManipalCigna Health इंश्योरेंस के अनुसार लगभग 65% हेल्थ पर होने वाले खर्च को ज्यादातर इंश्योरेंस कंपनियां कवर नहीं करती हैं। जिस वजह से लोगों पर अतिरिक्त खर्च का दबाव बढ़ता है। इसी खर्च को कम करने के लिए ManipalCigna ProHealth Prime पॉलिसी होल्डर को 20,000 रुपये, 30,000 रुपये या 50,000 रुपये का कवर दिया जा रहा है। इसमें दांत, आंख, दवा का खर्च और डॉक्टर की फीस पर होने वाले खर्च शामिल हैं।
ManipalCigna Health Insurance के CEO और MD प्रशुन कहते हैं कि कैशलेस ओपीडी कवर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके पैरेंट्स या बच्चों को समय-समय पर टेस्ट या दवा की जरुरुत पड़ती है। इस पर लोग बहुत पैसा खर्च करते हैं लेकिन इसके बावजूद ज्यादातर इंश्योरेंस कंपनियों का ध्यान इस ओर नहीं जाता है। ऐसे में जिनका रेगुलर ओपीडी खर्च से सामना हो रहा है उनके लिए यह स्कीन काफी फायदेमंद रहेगी।
इस पॉलिसी में क्या कुछ होगा कवर
1- पहले साल से ही एनुअल हेल्थ चेकअप
2- डॉक्टर की सलाह – 6000+ से अधिक डॉक्टर, 16+ मेजर कंसलटेंट,
3- फोन पर अनलिमिटेड सलाह
4- रिवार्ड प्वाइंट मिलेगा अगर रोजाना पैदल चलने के लक्ष्य को हासिल करते तब
5- 36 गंभीर बिमारियों पर सलाह
6- लैब टेस्ट, दवा पर छूट