HomeShare Marketरॉकेट बन गया यह शेयर, 69% सस्ता होने के बाद आज रिकॉर्ड...

रॉकेट बन गया यह शेयर, 69% सस्ता होने के बाद आज रिकॉर्ड हाई पर भाव, IPO ने कराया था नुकसान

ऐप पर पढ़ें

PB fintech share: पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक के शेयर (PB Fintech) आज शुक्रवार को पांच महीने के हाई 572.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार के इंट्रा-डे ट्रेड में भारी वॉल्यूम के बीच बीएसई पर 10 फीसदी तक की तेजी आई है। फिनटेक कंपनी का शेयर 13 सितंबर 2022 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा था। पॉलिसीबाजार के शेयर लगातार पांचवें दिन हाई पर पहुंच गया है। इस अवधि के दौरान इसमें  15 प्रतिशत की तेजी आई है। इसकी तुलना में, एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 2 फीसदी नीचे था। पीबी फिनटेक के शेयर अभी भी अपने 52 वीक  हाई 1,470 रुपये से 69% से अधिक नीचे हैं। 

कंपनी के शेयरों में तेजी की वजह
बता दें कि कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे एक पॉजिटिव न्यूज है। कंपनी के CEO Yashish Dahiya ने  एक इंटरव्यू में साल 2027 तक 1000 करोड़ रुपये के मुनाफे की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा- मैं अगले चार वर्षों को देखता हूं। साल 2026-2027 तक हमें एक हजार करोड़ का मुनाफा कमाने की उम्मीद है। बता दें कि कंपनी को दिसंबर तिमाही में भी नुकसान हुआ है। इस कंपनी का नुकसान दिसंबर तिमाही में 298 करोड़ रुपये से घटकर 87 करोड़ रुपये पर आ गया। सालाना आधार पर परिचालन से राजस्व 66% बढ़कर 610 करोड़ रुपये हो गया।

80% तक टूट गए अडानी के शेयर, ग्रुप के इन 4 शेयरों में अभी और आएगी तगड़ी गिरावट: रिपोर्ट

522 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री
हाल ही में टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट ने पिछले हफ्ते पॉलिसीबाजार की मूल कंपनी पीबी फिनटेक के शेयरों को ओपन मार्केट में लेनदेन के जरिए 522 करोड़ रुपये में बेच दिया था। इस बीच WF Asian Reconnaissance Fund ने कंपनी के 50 लाख शेयर खरीदे  भी  गए थे। बता दें कि कंपनी का 2021 में आईपीओ आया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular