HomeShare Marketरॉकेट की स्पीड से भाग रहा ये पेनी स्टॉक, ₹2 से बढ़कर...

रॉकेट की स्पीड से भाग रहा ये पेनी स्टॉक, ₹2 से बढ़कर ₹22 का हुआ शेयर, 43 दिन में 1 लाख बन गए ₹7.50 लाख

Multibagger Penny Stock: अगर आप किसी पेनी स्टॉक (Penny stock) में निवेश की योजना बना रहे हैं तो आप कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, यह पेनी शेयर पिछले कुछ दिनों से लगातार अपर सर्किट मार रहा है और इस साल अब तक यह शेयर 2 रुपये से बढ़कर 21 रुपये के पार पहुंच चुका है। हालांकि, पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) में निवेश जोखिम भरा तो होता है लेकिन रिटर्न देने के मामले में कोई तोड़ नहीं है। 

इस साल अब तक 650 का रिटर्न
कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर (Kaiser Corporation Ltd.) 2.92 रुपये (एनएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर अब 21.90 रुपये पर पहुंच गया है। इस पैकेजिंग मल्टीबैगर शेयर ने साल 2022 में अब तक 650 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर एक महीने पहले (7 फरवरी 2022) को 9.19 रुपये पर थे, इस दौरान इस शेयर में 138.30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले पांच कारोबारी सत्र में यह शेयर 20.93% बढ़ा है।  

यह भी पढ़ें- कभी 30 रुपये थी इस स्टॉक की कीमत अब 29,000 रुपये के पार जाएगा शेयर, एक्सपर्ट ने खरीदने को कहा

निवेशकों को 7 गुना तक फायदा
अगर किसी निवेशक ने इस साल के पहले कारोबारी दिन (3 जनवरी 2022) में इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज यह रकम बढ़कर 7.50 लाख रुपये होती।  वहीं, एक महीने पहले अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 9.19 रुपये के हिसाब से 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज यह रकम 2.38 लाख रुपये हो जाती। यानी कि महीने भर में ही निवेशकों को डबल से ज्यादा फायदा होता। 

यह भी पढ़ें- 120 रुपये के पार जाएगा राकेश झुनझुनवाला का ये फेवरेट शेयर, मिलेगा जोरदार रिटर्न, एक्सपर्ट हैं बुलिश

क्या है Kaiser Corporation का कारोबार?
कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में कंपनी सितंबर, 1993 में मुंबई में शुरू हुई थी। 15 मार्च, 1995 को, कंपनी को कैसर प्रेस लिमिटेड नाम से पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल दिया गया था। 5 नवंबर 2013 को कंपनी का नाम बदलकर “कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड” कर दिया गया। कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड (केसीएल) लेबल, स्टेशनरी आर्टिकल्स, पत्रिकाओं और कार्टन का व्यवसाय करती है। केसीएल ने अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रिक और मैकेनिकल हीट ट्रेसिंग और टर्नकी परियोजनाओं में भी काम करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular