ऐप पर पढ़ें
एयरोस्पेस सेक्टर से जुड़ी कंपनी डाटा पैटर्न्स (Data Patterns) के शेयरों में आज 5 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। जिसकी बाद कंपनी के शेयर 1556.45 रुपये के इंट्रा-डे के हाई लेवल पर पहुंच गए हैं। यह कंपनी का नया उच्चतम स्तर है। इससे पहले कंपनी का हाई लेवल 1540 रुपये था। जिसे कंपनी इसी साल 6 फरवरी को हिट किया था। बता दें, कंपनी जुड़ी एक अच्छी खबर आई है।
यह भी पढ़ेंः खुलते ही इस आईपीओ पर टूट पड़े थे निवेशक, इन्वेस्टर्स के लिए कल बड़ा दिन
डाटा पैटर्न के शेयरों में आई तेजी के एक वजह मजबूत बिजनेस आउटलुक माना जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए फंड जुटाए थे। डाटा पैटर्न के शेयरों में आई तेजी की एक बड़ी वजह है यह भी है। बता दें, कंपनी ने जब फंड जुटाए थे तब एक शेयर का भाव 1220.31 रुपये थे। तब से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 28 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। डाटा पैटर्न्स ने 41 लाख शेयर के बदले 500 करोड़ रुपये इकट्ठा किए थे।
इसके अलावा सरकार कंपनी के साथ मार्च 2023 में 44,000 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत डायनेमिक्स, कोचिल शिपयार्ड, गोआ शिपयार्ड और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स जैसी सरकारी कंपनियां भी शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी को उम्मीद है कि अगले 3 से 4 सालों में 2000 से 3000 करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर मिल सकते हैं।
1 शेयर पर 1200 प्रतिशत का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट आज
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि फाइनेंशिएल ईयर 23 से 24 तक कंपनी का रेवन्यू 32.6 प्रतिशत, नेट प्रॉफिट, 30.2 प्रतिशत और Ebitda 32.6 प्रतिशत रहेगा। इसी वजह से ब्रोकरेज ने 1670 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘बाय’ टैग दिया है।
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।