HomeShare Marketरुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा, 20 साल के...

रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा, 20 साल के हाई पर डॉलर

DollarVsRupees: डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। एक डॉलर की कीमत बढ़कर 80.28 रुपये हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ डॉलर 20 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। बता दें, बुधवार को एक डॉलर की कीमत 79.98 रुपये थी।

डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत गिरने की एक बड़ी वजह यूएस फेड के द्वारा ब्याज दरों को बढ़ाया जाना है। बुधवार को यूएस फेड ने मंहगाई को नियंत्रित करने के 0.75 बेसिस प्वाइंट ब्याज दर बढ़ाया था। इससे पहले जुलाई में भी यूएस फेड के द्वारा ब्याज दरों में इजाफा किया गया था। बता दें, रुपये की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय बैंक ने जुलाई में 19 अरब डॉलर के रिजर्व को बेच दिया था। लेकिन स्थिति बहुत बेहतर नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ेंः 1 लाख पर ₹2 करोड़ का रिटर्न, बोनस देने वाली कंपनी ने किया मालामाल

समाचार एजेंसी रॉयटर्स को नाम ना छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया,“बाजार के बुनियादी अनुरूप कमजोर रुपया हमारे लिए चिंता का विषय नहीं है।” अधिकारी के अनुसार,“भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए काफी मददगार साबित होगा। इससे इंपोर्ट घटेगा और एक्सपोर्ट बढ़ेंगा।” हालांकि, इस पूरे मसले पर अभी वित्त मंत्रालय ने कोई कमेंट नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular