HomeShare Marketरुपए-रूबल वाले पेमेंट सिस्टम को मंजूरी जल्द

रुपए-रूबल वाले पेमेंट सिस्टम को मंजूरी जल्द

यूक्रेन से साथ युद्ध के बाद रूस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों के बीच जल्द ही भारतीय मुद्रा रुपए और रूस की मुद्रा रूबल में लेन देन का सिस्टम बनाया जा सकता है। सूत्रों के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक दोनों देशों के बीच नई व्यवस्था को लेकर पेचीदगियों को काफी हद तक हल कर लिया गया है और जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है।

डॉलर के बजाए अपनी मुद्दा में कारोबार

मामले से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक सरकार दोनों देशों के युद्ध पर पैनी नजर बनाए हुए है। जैसे ही ये किसी निर्णायक मोड़ की तरफ जाता दिखाई दिया भारत की सरकार इसका ऐलान कर सकती है। इस पेमेंट सिस्टम के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और रशियन स्टेट डेवलपमेंट बैंक के बीच करार किया जाना है।

संबंधित खबरें

रिजर्व बैंक ने तीन बैंकों पर लगाया पांच लाख रुपये का जुर्माना

ये प्लेटफॉर्म स्विफ्ट की तर्ज पर हो सकता है और लंबी अवधि के नजरिए से इसमें दूसरे ऐसे तमाम देशों को शामिल किया जा सकता है, जो डॉलर के बजाए अपनी मुद्दा में कारोबार करना चाहेंगे। इस बीच रूस के आयातकों ने भारतीय कारोबारियों को अपने सामान की सूची भेजनी शुरू कर दी है ताकि नया पेमेंट सिस्टम शुरू होते ही सामान की सप्लाई तेजी से हो सके।

रूस से आई लंबी सूची

रूस की तरफ से खाने पीने की चीजों समेत रोजमर्रा के सामान की लंबी सूची भारतीय कारोबारियों को भेजी गई है। इनमें चाय, कॉफी समेत ज्यादातर प्रॉसेस्ड फूड की सप्लाई की मांग की गई है। वहीं रेडीमेड गार्मेंट के अलावा जूते चप्पल जैसी चीजों की भी लिस्ट भारतीय निर्यातकों को भेजी गई है।

स्विफ्ट पेमेंट सिस्टम से बाहर हो गया है रूस

दोनों देशों के बीच युद्ध के बाद से पश्चिनी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद से वो स्विफ्ट पेमेंट सिस्टम से बाहर है। इससे बाहर होने के बाद से रूस को अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए दूसरे देशों से पेमेंट की मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। भारत और रूस के बीच पेमेंट सिस्टम बनते ही यहां से सामान की सप्लाई आसान हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular