रिलायंस इंडस्ट्रीज 45वीं एजीएम की बैठक को मुकेश अंबानी संबोधित कर रहे हैं। 5जी सर्विसेज को लेकर किए गए ऐलान के बाद ईशा अंबानी ने शेयर होल्डर्स के सामने रिलायंस रिटेल को लेकर जानकारी साझा किया। उन्होेंने कहा कि रिलायंस रिटेल ने पिछले एक साल के दौरान 2500 नए स्टोर खोले हैं। देश भर में अब रिलायंस रिटेल के स्टोर की संख्या 15,000 के पार पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि कंपनी वार हाउसिंग स्पेस को भी बढ़ाया है।
यह भी पढ़ेंः RIL AGM Live: दिवाली पर इन शहरों में लॉन्च होगा JIO 5G, दिसंबर 2023 तक पूरे देश में मिलेगी सर्विस
मुकेश अंबानी ने रिलायंस की 45वीं बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए सम्बोधित कर रहे हैं। उनके सम्बोधन से पहले कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। दोपहर 1:50 पर कंपनी के शेयर 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 2637 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। उन्होंने एजीएम की मीटिंग मे कहा कि रिलांयस ने 3.2 लाख लोगों को नौकरी दी है। शेयरहोल्डर्स को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी का रेवन्यू 47 प्रतिशत तक बढ़ गया है। रिलायंस 100 अरब डॉलर का रेवन्यू क्रॉस करने वाली पहली भारतीय कंपनी है। टैक्स भुगतान के मामले में भी कंपनी सबसे ऊपर रही।