रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की 45वीं एजीएम की बैठक में 5जी से लेकर एफएमसीजी सेक्टर का रोड मैप पेश किया गया। इस एजीएम से अंबानी परिवार की तीसरी पीढ़ी की लीडरशीप को लेकर भी बहुत कुछ साफ हो गया है। इन तमाम फैसलों का कितना असर कंपनी की ग्रोथ पर कितना पड़ेगा, यह एक बड़ा सवाल है। साथ ही आने वाले समय में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Target Price) के शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहेगा इसको लेकर भी काफी चर्चा चल रही है।
यह भी पढ़ेंः ₹7 से ₹318 पर पहुंचा शेयर का भाव, 1 लाख का बना दिया 43 लाख रुपये
क्या बोल रहे हैं एक्सपर्ट?
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के अनुसार कंपनी के शेयर का भाव आने वाले समय में 2980 रुपये के लेवल तक जा सकता है। ब्रोकरेज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को ‘बाय’ टैग दिया है। कंपनी के शेयर शेयर अपने पिछली क्लोजिंग से 1.17 प्रतिशत की उछाल के साथ 2642 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2.61 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं इस साल रिलायंस ने अपने निवेशशकों को 9.91 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, जेफरिज ने अपने नोट्स में कहा कि आने वाले समय में जियो और न्यू एनर्जी के बिजनेस से कंपनी को फायदा हो सकता है।
एक अन्य ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज की पोजीशन काफी बेहतर है। कंपनी के पास काफी अच्छे इनकम के सोर्स हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रदर्शन को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने इस स्टॉक को ‘बाय’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी के शेयर 3165 रुपये के लेवल तक जा सकते हैं।
मोतीलाल ओसवाल ने क्या किया कमेंट?
ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल के अनुसार अगले दो सो तीन साल के दौरान रिटेल, टेलीकॉम और न्यू एनर्जी कंपनी के लिए ग्रोथ का पहिया हो सकते हैं। कंपनी खुद इन योजनाओं को लेकर काफी महत्वाकांक्षी है। मोतीलाल ओसवाल ने रिलायंस को लिए टारगेट प्राइस 2880 रुपये रखा है। ब्रोकरेज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक को ‘बाय’ टैग दिया है।
स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)