रियल्टी फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जिससे कंपनी के शेयर की खरीदारी में जबरदस्त इजाफा हुआ है। दरअसल, गोदरेज प्रॉपर्टीज ने नोएडा में गोदरेज वुड्स परियोजना की शुरुआत के एक साल के भीतर 1,650 करोड़ रुपये के 855 घर बेचे हैं। इसमें मार्च 2021 में 509 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक 1,141 करोड़ रुपये की बिक्री शामिल है।
शेयर का भाव: इस खबर के बीच, गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर भाव लगातार बढ़ रहा है। एक दिन पहले के मुकाबले बीएसई इंडेक्स पर कंपनी के शेयर की कीमत 4.60 फीसदी ज्यादा हो गई है। रुपए के हिसाब से देखें तो कंपनी का शेयर भाव 70 रुपए बढ़ा है। वर्तमान में गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर की कीमत 1597 रुपए है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 44,400 करोड़ रुपए है। 14 अक्टूबर 2021 को गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर भाव 2,598 रुपए के उच्च्तम स्तर पर रहा।
ये पढ़ें-झटके के बावजूद अनिल अंबानी की कंपनी के शेयर की बढ़ी खरीदारी, चौंका रहा परफॉर्मेंस
क्या है कंपनी का प्लान: गोदरेज प्रॉपर्टीज आगे भी बिक्री बढ़ाने की योजना में है। कंपनी के एमडी और सीईओ मोहित मल्होत्रा के मुताबिक नोएडा हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, और हम आने वाले वर्षों में इस गति को बनाए रखने और बढ़ाने की कोशिश करेंगे।