ऐप पर पढ़ें
रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में लगातार की गई बढ़ोतरी से भले ही होम लोन महंगा हो गया हो लेकिन घर खरीदारों का उत्साह बना हुआ है। यही वजह है कि अपने ग्राहकों को रिझाने के लिए रियल एस्टेट कंपनियां एक्टिव मोड में हैं। इसी कड़ी में एम-सानवी रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड (M sanvi real estate) ने भी कई नए प्लान बनाए हैं। एम-सानवी ने वित्त वर्ष 2023-24 में या इसके आखिर तक 100 करोड़ रुपये के लगभग 500 घरों की बिक्री का लक्ष्य रखा है।
क्या है पूरा प्लान: पश्चिमी दिल्ली स्थित रियल एस्टेट फर्म एम-सानवी देश के अलग-अलग हिस्सों में विस्तार की योजना बना रही है। कंपनी के फाउंडर व सीईओ मुकेश कुमार ने बताया, ”जल्द ही हम मोहाली, पटना, कानपुर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फ्रैंचाइजी व्यवसाय में अपना विस्तार कर रहे हैं।”
16 लाख रुपये से शुरुआत: बता दें कि एम-सानवी रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड 16 लाख रुपये से शुरू होने वाले किफायती घरों में डील करती है। दिल्ली और एनसीआर में प्रमुख रूप से उत्तम नगर, द्वारका मोड़ आदि में 1BHK, 2BHK, 3BHK, 4BHK, इंडिपेंडेंट हाउस, जड़ से मकान और बिल्डर फ्लोर जैसी सेवाएं भी देती है। कंपनी शहरी प्रोफेशनल्स की आवास जरूरतों को पूरा करने के लिए इनोवेटिव और यूजर फ्रेंडली टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का इस्तेमाल करती है।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक संभावनाओं का पता लगने पर, एक प्रोफेशनल टीम ग्राहकों को सर्विसेज देने के लिए जुड़ जाती है। इन सर्विसेज में ड्यू डिलीजेंस, साइट विजिट, यूनिट सिलेक्शन, प्राइज डिस्कशन, लोन सुविधा, कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करना, दस्तावेजों की तैयारी और कागजात का रजिस्ट्रेशन शामिल है।