ऐप पर पढ़ें
Dividend Stock: सीमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी-Visaka इंडस्ट्रीज अपने निवेशकों को डिविडेंड बांटने वाली है। इसका रिकॉर्ड डेट आज यानी 12 अप्रैल है। हालांकि, इस मौके पर कंपनी के शेयर बुरी तरह पस्त नजर आए। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर की कीमत 3% तक गिर गई। बीएसई इंडेक्स पर ट्रेडिंग के दौरान शेयर ने 372.10 रुपये के निचले स्तर को टच किया। कंपनी का मार्केट कैप 650 करोड़ रुपये है।
कितने रुपये का डिविडेंड
Visaka इंडस्ट्रीज ने अंतरिम डिविडेंड के तौर पर ₹7 प्रति शेयर बांटने को मंजूरी दी है। इसके अलावा कंपनी ने मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए ₹15 प्रति शेयर के फेस वैल्यू पर 150% के डिविडेंड की घोषणा की है। बता दें कि कंपनी ने बीते पांच साल की अवधि में 32 बार डिविडेंड का ऐलान किया है। यह आंकड़े जुलाई 2022 तक के लिए हैं।
26 अप्रैल को नीलाम होगी ₹9 के शेयर वाली यह कंपनी, निवेशकों में हड़कंप, धड़ाधड़ बेचे जा रहे शेयर
दबाव में है शेयर
पिछले एक साल के दौरान Visaka इंडस्ट्रीज के शेयर में 38.44% गिरावट आई। वहीं, YTD आधार पर 2023 में अब तक यह 13.00% गिर गया है। शेयर के 52 वीक का हाई ₹664 है। इस स्तर पर शेयर 19 सितंबर, 2022 को गया था। वहीं, 29 मार्च 2023 को शेयर ने ₹322 के स्तर को टच किया था। यह 52 वीक का लो है।
देश के सबसे उम्रदराज अरबपति केशब महिंद्रा का निधन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मुनाफावसूली की सलाह
Tips2trades के सह-संस्थापक एआर रामचंद्रन ने कहा- Visaka इंडस्ट्रीज के पास मजबूत फंडामेंटल हैं। निवेशकों को मौजूदा स्तरों पर मुनाफावसूली करनी चाहिए। यह शेयर शॉर्ट टर्म में 340 रुपये के स्तर तक लुढ़क सकता है। बता दें कि कंपनी सीमेंट शीट, फाइबर सीमेंट बोर्ड, हाइब्रिड सोलर रूफिंग और मानव निर्मित फाइबर यार्न सहित कई प्रकार के उत्पाद पेश करती है। इसके देशभर में 12 मैन्युफैक्चरिंग हब, 7000 से अधिक डीलर आउटलेट्स हैं।