HomeShare Marketरिकवरी के ट्रैक पर इंड्रस्टियल प्रोडक्शन, दिसंबर में 10 माह के निचले...

रिकवरी के ट्रैक पर इंड्रस्टियल प्रोडक्शन, दिसंबर में 10 माह के निचले स्तर पर थी ग्रोथ

भारत का इंड्रस्टियल प्रोडक्शन ग्रोथ रिकवरी के ट्रैक पर लौटता नजर आ रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2022 के महीने में भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 1.3 फीसदी रही। आपको बता दें कि दिसंबर 2021 में औद्योगिक उत्पादन 10 महीने के निचले स्तर पर था। वहीं, एक साल पहले समान अवधि यानी जनवरी 2021 के महीने में औद्योगिक उत्पादन 0.6 फीसदी गिर गया था।

जनवरी महीने के दौरान खनन उत्पादन वृद्धि भी बढ़कर 2.8 फीसदी हो गई, जबकि दिसंबर में 2.6 फीसदी की वृद्धि हुई थी। वहीं, विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में पिछले महीने में 0.9 फीसदी की गिरावट के मुकाबले 1.1 फीसदी की वृद्धि हुई थी। इस बीच, जनवरी में बिजली उत्पादन की वृद्धि धीमी रही। 

ये पढ़ें-पेट्रोल 50 रुपए, डीजल 75 रुपए महंगा, यहां इंडियन ऑयल ने झटके में बढ़ाई कीमत

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी की अवधि में वृद्धि 13.7 प्रतिशत रही। एक साल पहले इसी अवधि में 12 फीसदी का संकुचन था।

RELATED ARTICLES

Most Popular