ऐप पर पढ़ें
Petrol Diesel Price 20 September 2023: सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। इस साल पहली बार 94 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड का नवंबर वायदा 94.09डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड का अक्टूबर वायदा 91.21 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। इसके बावजूद भारत में 492 दिन से पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत बरकरार है। आखिरी बार 21 मई 2022 को पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव हुआ था।
आज सबसे सस्ता तेल ₹79.74 प्रति लीटर है। जबकि, कच्चे तेल का भाव 95 डॉलर प्रति बैरल को पार करने के लिए बेताब है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये लीटर और डीजल 94 रुपये 27 पैसे है। जबकि, दिल्ली में दिल्ली में पेट्रोल ₹96.72 लीटर व डीजल ₹89.62 पर स्थिर है।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की मार से कराह रहा पाकिस्तान फिर भी भारत से सस्ता है तेल, दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल 34 पैसे लीटर
कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये लीटर: आज भी पेट्रोल कई राज्यों में 100 रुपये लीटर से ऊपर बिक रहा है। ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में डीजल 100 रुपये से ऊपर है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार,केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, मणिपुर,पश्चिम बंगाल और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपये के पार है।
इन शहरों में पेट्रोल के दाम 100 के पार
यहां पेट्रोल 100 के नीचे
यह भी पढ़ें: LPG के बाद अब पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! 3 से 5 रुपये तक घट सकते हैं दाम
स्रोत: IOC