ऐप पर पढ़ें
Petrol Diesel Price 6 July 2023: कच्चा तेल (Crude) एक बार फिर 75 डॉलर के पार चला गया है। इस बीच सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने रोजाना की तरह आज भी सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के रेट अपडेट कर दी हैं। आज यानी गुरुवार को देश में सबसे सस्ता पेट्रोल ₹84.10 और डीजल ₹79.74 प्रति लीटर पोर्ट ब्लेयर में है। जबकि, सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में है। आज 415वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत है। बता दें 21 मई 2022 को पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव हुआ था।
ब्लूमबर्ग एनर्जी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का सितंबर वायदा भाव 76.62 डॉलर प्रति बैरल पर है। डब्ल्यूटीआई का अगस्त का वायदा अब 71.91 डॉलर प्रति बैरल पर है। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद मार्च, 2022 में 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं।
इंडियन ऑयल (IOC) के नए रेट के मुताबिक श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत ₹113.48 है, जबकि डीजल ₹98.24 में बिक रहा है। दूसरी ओर कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है। बिहार, पंजाब, मणिपुर,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपये के पार है। पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत के बावजूद आज भी ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में डीजल 100 रुपये से ऊपर है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल देने वाली कंपनी ने फंड जुटाने का किया ऐलान, यह है पूरा प्लान
स्रोत: IOC