HomeShare Marketराहत भरे 284 दिन: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, इस शहर में...

राहत भरे 284 दिन: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, इस शहर में बिक रहा सबसे सस्ता, घर से निकलने से पहले करें चेक

ऐप पर पढ़ें

Petrol Diesel Price 1 March 2023:   कच्चे तेल के दाम में उछाल और एलपीजी सिलेंडर के रेट में भारी बढ़ोतरी के बीच आज सुबह 6 बजे सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल के लिए बुधवार राहत भरा है। देश में आज भी सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये और डीजल ₹79.74 लीटर है। वहीं सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में  113.48 रुपये लीटर है।

ब्लूमबर्ग एनर्जी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड  का अप्रैल वायदा भाव 1.75% महंगा होकर 83.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई के भाव गिरे हैं। अप्रैल का वायदा अब 76.63 डॉलर प्रति बैरल पर है।

284वें दिन भी कोई बदलाव नहीं

 श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। आज  मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। बता दें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने रोजाना की तरह पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट करती हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 284वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर

  • पटना    107.24    94.04
  • लखनऊ    96.57    89.76
  • दिल्ली    96.72    89.62
  • धनबाद    99.80    94.60  
  • LPG सिलेंडर 350 रुपये से अधिक बढ़े, होली से पहले बड़ा झटका, 8 महीने बाद घरेलू गैस के भी बढ़े भाव

  • चेन्नई    102.63    94.24
  • बेंगलुरु    101.94    87.89
  • कोलकाता    106.03    92.76
  • अहमदाबाद    96.42    92. 17
  • चंडीगढ़    96.2    84.26
  • आगरा    96.35    89.52
  • जोशीमठ      97.80    92.64
  • भोपाल    108.65    93.9
  • जयपुर 108.48     93.72 
  • LPG Price 1 March- महंगाई का डबल डोज: दिल्ली से पटना तक देखें LPG सिलेंडर के 1 मार्च के रेट

  • अगरतला 99.49   88.44
  • जोरहाट        97.49    88.40
  • फरीदाबाद    97.49    90.35  
  • गाजियाबाद    96.50    89.68   
  • श्रीगंगानगर    113.48    98.24
  •  परभणी    109.45    95.85
  • रांची    99.84    94.65
  • पोर्ट ब्लेयर    84.1    79.74
  • वैसे कुछ राज्यों में वैट में कटौती की वजह से पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत मिली थी। केंद्र सरकार ने भी एक्साइज ड्यूटी कम किया था, लेकिन तेल के रेट में बदलाव की बात करें तो  इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने छह अप्रैल, 2022 को अंतिम बार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें संशोधित की थीं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular