HomeShare Marketराहत भरा सोमवार: पेट्रोल 82.96 और डीजल 77.11 रुपये लीटर

राहत भरा सोमवार: पेट्रोल 82.96 और डीजल 77.11 रुपये लीटर

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। यह सोमवार भी राहत भरा रहा। जबकि, श्रीलंका वालों के लिए तेल की कीमतें आफत से कम नहीं हैं। पिछले दिनों इंडियन ऑयल की सब्सिडरी लंका इंडियन ऑयल कंपनी (एलआईओसी) ने एक झटके में ही पेट्रोल 50 और डीजल 75 रुपये महंगा कर दिया था,।

इस हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? बता रहे हैं एक्सपर्ट्स

अब श्रीलंका की सरकारी तेल और गैस कंपनी सीलोन पेट्रोलियम ने भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। सीलोन पेट्रोलियम ने पेट्रोल की कीमत में 77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अब यहां पेट्रोल के दाम 254 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 214 रुपये प्रति लीटर है।

 

कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल पार होने और चार राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद भी पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत बरकरार है। सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये (Delhi Petrol Price) बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये (Delhi Diesel Price) है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है। 

शहर का नाम
पेट्रोल रुपये/लीटर
डीजल रुपये/लीटर
पोर्ट ब्लेयर
82.96
77.13
चंडीगढ़
94.23
80.9
आगरा
95.05
86.56
लखनऊ
95.28
86.8
दिल्ली
95.41
86.67
नोएडा
95.51
87.01
रांची
98.52
91.56
बेंगलुरु
100.58
85.01
चेन्नई
101.4
91.43
कोलकाता
104.67
89.79
पटना
105.9
91.09
जयपुर
107.06
90.7
भोपाल
107.23
90.87
मुंबई
109.98
94.14
श्रीगंगानगर
112.11
95.26

नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है।  पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

झटका: पेट्रोल 77 रुपये, डीजल 55 रुपये महंगा, श्रीलंका में एक और तेल कंपनी ने बढ़ाई कीमत

आशंकाओं के विपरीत चुनाव खत्म होने के 7वें दिन भी राहत रही।  घरेलू स्तर पर आज  लगातार 129 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि इस बीच कच्चा तेल भी  140 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले अब 110.31 डॉलर पर आ गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular