HomeShare Marketराहत भरा सोमवार: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट! चेक करें...

राहत भरा सोमवार: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट! चेक करें लेटेस्ट फ्यूल रेट्स

ऐप पर पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर आम-आदमी के लिए राहत भरी खबर है। तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। जिस वजह से देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक डीजल का रेट 89.62 रुपये है।

रेखा झुनझुनवाला का बड़ा दांव, पहली बार इस कंपनी पर लगाया पैसा

बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट 

हाल ही में ओपके प्लस ने कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती का ऐलान किया था। इस कटौती के बाद उम्मीद है कि क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम लम्बे अरसे बाद बढ़ सकते हैं। हालांकि, घरेलू बाजार में तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार रूस से भी क्रूड ऑयल को इम्पोर्ट कर सकती है।

ये 7 कंपनियां देंगी डिविडेंड का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते 

महानगरों में क्या है रेट 

शहर — पेट्रोल –डीजल 

दिल्ली – 96.72  89.62 
मुंबई – 105.31  94.27 
कोलकाता – 106.03  92.76
चेन्नई – 102.63    94.24

अन्य शहरों का क्या है हाल? 

लखनऊ- 96.57    89.76 
चंडीगढ़- 96.20     84.26
पटना- 107.24      94.04
रांची- 99.84         94.65
देहरादून- 95.28   90.30
जयपुर- 108.48    93.72
पुणे – 105.84       92.36
गुवाहाटी – 97.02  88.56 

RELATED ARTICLES

Most Popular