Petrol-Diesel Price Today कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजदू आज पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार 34वें दिन राहत मिली है। : पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-diesel price) जारी कर दिए गए हैं और आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, कच्चा तेल अब 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है।
राजधानी नई दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को पेट्रोल ₹96.72 लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।
सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले देशों में भी बढ़े दाम, भारत में स्थिर, नेपाल में अब एक लीटर पेट्रोल की औसत कीमत 124.27 रुपये
प्रमुख शहरों में आज इस रेट पर मिल रहा पेट्रोल-डीजल
बता दें पेट्रोल और डीजल के लिए खुदरा बिक्री मूल्य में नवंबर, 2021 की शुरुआत और 21 मार्च, 2022 के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद रिकॉर्ड 137 दिन तक कोई वृद्धि नहीं हुई थी। 22 मार्च, 2022 से खुदरा बिक्री मूल्य को 14 मौकों पर प्रतिदिन औसतन 80 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ाया गया, जिससे पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई।
चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।