HomeShare Marketराहत भरा शुक्रवार: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, सस्ता क्रूड ऑयल देने...

राहत भरा शुक्रवार: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, सस्ता क्रूड ऑयल देने से रूस का इनकार, आने वाले दिनों में महंगा हो सकता है तेल

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (petrol diesel rate) को लेकर 19वें दिन भी राहत है। बता दें ब्रेंट क्रुड 122 डॉलर के पार चला गया है। इस बीच  तेल कंपनियों ने आज यानी 10 जून शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-diesel price) जारी कर दी हैं। आज दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल ₹96.72 लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।

जानिए आपके शहर के रेट?

— लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये लीटर
— पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर और डीजल 94.04 रुपये 
— भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये लीटर
— पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर

— दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर
— मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये लीटर
— कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर
— चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर

–परभणी  में पेट्रोल  114.38 और डीजल    98.74 रुपये लीटर बिक रहा है।
–श्रीगंगानगर  में आज पेट्रोल  113.49 रुपये और डीजल   98.24 रुपये लीटर बिक रहा है।
–जयपुर में पेट्रोल    108.48 रुपये और  डीजल  93.72 श्रुपये लीटर बिक रहा है

संबंधित खबरें

आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं

रूस ने भारत को सस्ता क्रूड ऑयल देने से मना कर दिया है।रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की दो सरकारी तेल कंपनियों भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिदुस्तान पेट्रोलियम की रूसी कंपनी रोसनेफ्ट के साथ तेल खरीद को लेकर कई दिनों से बातचीत चल रही थी जो फेल हो गई है।

कच्चा तेल एक डॉलर महंगा होने पर 8000 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ जाता है

बता दें कच्चा तेल एक डॉलर महंगा होने पर 8000 करोड़ रुपये का बोझ भारतीय तेल कंपनियों पर पड़ता है। अक्तूबर 2014 के बाद कीमत रिकार्ड स्तर पर हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढने के बावजूद कीमत स्थिर रही थी। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु चुनाव के दौरान भी दाम स्थिर रहे थे। पश्चिम बंगाल चुनाव के वक्त 27 फरवरी से 23 मार्च तक पेट्रोल के दाम 91.17 रुपए और डीजल की कीमत 81.47 पर स्थिर रही थी। जबकि, इस दौरान कच्चा तेल मंहगा हुआ था।

केंद्र सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम 9.5 रुपये और सात रुपये तक गिर गए हैं। इसके बाद से तेल के दाम लगातार स्थिर हैं।

चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular