Petrol Diesel Price Today 1st April: एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में आज सुबह लगे महंगाई के करंट से बढ़े झटके बाद पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। आज नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन भी जयपुर-अहमदाबाद से पटना और भोपाल से चेन्नई तक पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा है।
एलपीजी सिलेंडर आज से 250 रुपये महंगा, चेक करें अपने शहर का रेट
यहां तक कि मुंबई में डीजल भी अब 100 रुपये से अधिक है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में आज राहत है। आज पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल शुक्रवार को 101.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
संबंधित खबरें
इस तरह 11 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 6.40 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, डीजल भी 6 रुपये 40 पैसे तक महंगा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.81 रुपये और डीजल के लिए 93.07 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे पहले 21 मार्च को राजधानी में पेट्रोल का दाम 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर था।
जोर का झटका धीरे-धीरे दे रही हैं कंपनियां
अब 22 मार्च 2022 से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। 22 मार्च से 23 मार्च तक रोजाना पेट्रोल-डीजल 80-80 पैसे महंगा हुआ। 24 मार्च को कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन 25 मार्च से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल 26 तक 80-80 पैसे बढ़े। इसके बाद 27 मार्च को पेट्रोल 50 और डीजल 55 पैसे महंगा हुआ।
28 मार्च को पेट्रोल 30 और डीजल 35 पैसे बढ़ा। 29 मार्च को पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया, 30 मार्च को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम 80-80 पैसे बढ़े और आज भी राहत नहीं मिली है, पेट्रोल-डीजल के रेट 80 पैसा बढ़ गए हैं। 1 अप्रैल को कोई बदलाव नहीं हुआ।
शहर का नाम
पेट्रोल रुपये/लीटर
डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर
118.97
101.67
मुंबई
116.72
100.94
भोपाल
114.21
97.45
जयपुर
114.07
97.24
पटना
112.51
97.47
कोलकाता
111.35
96.22
चेन्नई
107.45
97.52
बेंगलुरु
107.3
91.27
रांची
105.04
98.26
दिल्ली
101.81
93.07
आगरा
101.43
92.98
लखनऊ
101.66
93.22
अहमदाबाद
101.49
95.72
चंडीगढ़
101.2
87.48
पोर्ट ब्लेयर
88.32
82.67
ऐसे तरह चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।