HomeShare Marketराहत भरा रविवार: रामनवमी के दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ...

राहत भरा रविवार: रामनवमी के दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, जानें एक लीटर तेल का रेट 

Petrol Diesel Price Today: रामनवमी (Ramnavmi 2022) पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price Today) की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। लगातार चौथे दिन तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई संशोधन नहीं हुआ है। यही वजह है कि दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, एक लीटर डीजल के लिए राष्ट्रीय राजधानी (Petrol Diesel Price Delhi) के लोगों को 96.67 रुपये प्रति लीटर खर्च करने पड़ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: फुल टैंक पेट्रोल-डीजल भरवाना है खतरनाक? इंडियन ऑयल ने बताया पूरा सच

6 अप्रैल को हुआ था आखिरी बार इजाफा 

संबंधित खबरें

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम (Election Results) आने के बाद से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था। बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में 80 पैसे की वृद्धि हुई थी। लेकिन 6 अप्रैल से कीमतें एक फिर से स्थिर हैं। बता दें, 16 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। 

अन्य शहरों का क्या है हाल? 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, एक लीटर डीजल के लिए 104.77 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें, 22 मार्च से अबतक 16 बार कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है। 

पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों का असर हमें फल और सब्जियों में भी देखने को मिल रहा है। वहां भी कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। वहीं, CNG से लेकर LPG तक हर जगह बढ़ी कीमतें आम आदमी के बचत में सेंध लगा रही हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular